कभी कभी ऐसी स्थिति आ जाती है जब हमें अपने फ़ोन में किसी ऐप को छुपाने की जरूरत पड़ जाती है।
तो क्या आप भी अपने फोन में ऐप को छिपाना या hide करना चाहते हैं?। तो चलिए आपकी इस समस्या का समाधान निकालते हैं।
कभी-कभी ऐसा होता है, जब आप अपना फोन किसी को देते हैं और नहीं चाहते कि वो आपके कुछ पर्सनल ऐप्स देखे। अब ये हो सकता है सोशल मीडिया ऐप्स हों, फोटो गैलरी हो, या फिर कुछ और। कभी-कभी हम चाहते हैं कि वो सब किसी की नजर से दूर रहे। ऐसे में सवाल उठता है, "मोबाइल में ऐप्स कैसे छुपाएं?"
इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि किस तरीके से बिना किसी ऐप के, थर्ड-पार्टी ऐप्स से, और यहां तक कि कैलकुलेटर ऐप का इस्तेमाल करके ऐप्स छुपाए जा सकते हैं। इन आसान ट्रिक्स को अपनाकर आप अपने फोन में App को hide कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - मोबाइल में फोटो और वीडियो कैसे छुपाएं [ 5 तरीके]
Android मोबाइल में Apps को कैसे छुपाएं?
1. बिना किसी ऐप के मोबाइल में App hide करें?
लगभग हर कंपनी के मोबाइल में App lock के साथ साथ Hide app का फीचर भी दिया रहता है । इसलिए आपको अपने फोन में किसी भी ऐप को install करने की जरूरत नहीं पड़ती है । इसके साथ ही यह तरीका सबसे आसान और भरोसेमंद है क्योंकि इसमें आपके फोन के अंदर मौजूद फीचर्स का इस्तेमाल होता है।
बिना थर्ड पार्टी ऐप के मोबाइल App को कैसे छुपाएं?
- बिना थर्ड पार्टी ऐप के फोन के Hide app फीचर का उपयोग करने के लिए अपने फोन की Settings ऐप को खोलें।
- अब सर्च में Hide app/Hidden apps लिखकर सर्च कीजिए और उस पर क्लिक कीजिए। मैंने यहां Redmi फोन का इस्तेमाल किया है। दूसरे फोन में Hide app की जगह कुछ दूसरा मिलता जुलता शब्द हो सकता है।
- अगर आप पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको Password/ lock बनाने के लिए ऑप्शन मिलेगा। या App lock का पासवर्ड use होगा।
- अब आपको अपने फोन के सभी ऐप देखने को मिल जाएंगे। जिस ऐप को छिपाना चाहते हैं उस पर ऑन कर दीजिए।
- अब आप खुद चेक कर सकते हैं। Hide किए गए सभी ऐप स्क्रीन पर नहीं दिखेंगे।
Hide किए गए apps कैसे देखें?
Hide किए गए apps को देखने के लिए वापस settings ऐप खोलें और Hidden apps सर्च करें। Security के कारण password इंटर करने को कहेगा। फिर hide किए गए ऐप दिख जायेंगे।
इसके सिवाय हाइड किए गए ऐप्स को देखने का एक और आसान तरीका है बिल्कुल जैसे zoom करते हैं वैसे ही अपने फ़ोन के Home स्क्रीन पर zoom करेंगे तो पहले app lock फिर पासवर्ड बताने पर छिपाए गए ऐप दिख जायेंगे। यहां पर Add app पर टैप करके और भी ऐप को hide कर सकते हैं।
Hide किए गए App को Unhide कैसे करें?
Hide किए गए ऐप्स को वापस लाने (या unhide करने) के लिए ऊपर बताए गए तरीके से Hidden Apps में जाना है और वहां जिस भी hide किए गए ऐप को यहां से हटाना चाहते हैं उस पर hide को ऑफ या disable कर दीजिए।
पहले छिपाए गए ऐप्स अब वापस Home screen में दिखने लग जाएंगे।
यह भी पढ़ें - Delete हुए Photo और Video को वापस कैसे लाएं [100% Working]
2. किसी App की मदद से फोन में ऐप कैसे छुपाएं
अगर आपके फोन में Hide Apps का फीचर नहीं है, या फिर आप अपने फोन के Hidden Apps फीचर का उपयोग नहीं करना चाहते हैं तो थर्ड-पार्टी ऐप्स का उपयोग करके App को छुपा सकते हैं।
यहां कुछ अच्छे App के बारे में बता रहे हैं।
1. Nova Launcher
Nova Launcher एक ऐसा ऐप है जिसकी मदद से ऐप को छुपा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने फोन को कस्टमाइज़ कर सकते हैं। जब आप Nova Launcher ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो Home स्क्रीन भी इसी ऐप का उपयोग करना होगा।
थर्ड पार्टी ऐप्स में App छुपाने के लिए Play Store से Nova Launcher डाउनलोड कर लीजिए।और इसे अपने फोन का डिफॉल्ट होम स्क्रीन सेट करें।
अब Nova Settings में जाइए। और App & Widget Drawer में Hide Apps सर्च करके पर क्लिक कीजिए।
छुपाने वाले ऐप्स को चुनकर सेव कर दीजिए।
2. App Hider( App का icon कैसे बदलें?)
App hider एक ऐसा ऐप है जिसकी मदद से न केवल किसी ऐप को छुपाया जा सकता है बल्कि इससे किसी ऐप के icon को भी बदल सकते हैं।
App Hider को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लीजिए।
अब जिन ऐप्स को छुपाना चाहते हैं उसे ऐप्स में जोड़ें और उन्हें हाइड कर दें।
App Hider उन ऐप्स के आइकॉन को दूसरे आइकन जैसे कि कैलकुलेटर या कैलेंडर के रूप में दिखा देता है। जिससे कि देखने पर वह बिल्कुल दूसरे ऐप की तरह दिखता है।
अगर आप चाहें तो ऐप्स का आइकॉन बदलने के बाद उनमें App lock लगा दीजिए। इस तरह से अगर गलती से कोई उन ऐप को open करना चाहे भी तो न कर पाए।
3. कैलकुलेटर में App को कैसे छुपाएं?
कैलकुलेटर में किसी ऐप को छिपाना सुनने के थोड़ा अजीब लगता है। लेकिन यह बहुत ही कमाल की चीज है।।
Calculator Vault ऐप बाहर एक नकली कैलकुलेटर की तरह दिखता है, लेकिन इसके अंदर ऐप को छुपाकर रख सकते हैं। मज़ेदार बात तो यह है कि इसे खोलने पर भी यह कैलकुलेटर जैसा दिखता है बस आपको इस पर password डालना होता है फिर आप इसके अंदर छुपाए गए सभी ऐप्स और अन्य डाटा को देख सकते हैं। Calculator Vault में फोटो, वीडियो और फाइल्स भी छुपा सकते हैं।
Play Store पर Calculator Vault सर्च करें व इसे इंस्टॉल कर लीजिए।
अब ऐप को ओपन कीजिए और एक पासवर्ड (जैसे 1234) सेट कर दीजिए।
Hide करने के लिए ऐप्स को इस ऐप में + पर क्लिक करके add कर दीजिए। इसी तरह से फोटो वीडियो और अन्य फाइल्स भी छुपा सकते हैं।
इस तरह से बाहर से यह ऐप एक साधारण कैलकुलेटर की तरह दिखेगा।जब आप पासवर्ड डालेंगे, तभी अंदर छुपाए गए ऐप्स दिखाई देंगे।
4. Apps का फोल्डर बनाकर
यह एक ट्रिक है जो फोन में App को छुपाने में शायद काम आ सकता है। इससे ऐप केवल सामने नहीं दिखेंगे और इसमें दूसरे थर्ड पार्टी ऐप्स को डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं है। शायद आप इसके बारे में जानते भी होंगे लेकिन यह उन लोगों भ्रमित करने के लिए है जो मोबाइल के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं ।
- एक ऐप को थोड़ी देर दबाने के बाद ड्रैग करके दूसरे ऐप में ले जाकर रख दीजिए। इस तरह दोनों ऐप का एक फोल्डर बन गया।
- अब इसी तरह से बहुत सारे ऐप्स(15 से ज़्यादा)को इस फोल्डर में डाल दीजिए।
- अब इसके बाद जिन ऐप्स को छुपाना चाहते हैं उसे भी इस फोल्डर में डाल दीजिए।
इस तरह से इस फोल्डर को खोलने पर केवल ऊपर के 15 ऐप ही दिखाई देंगे। बाकि ऐप भी यहीं हैं जिसे नीचे से ऊपर की ओर स्क्रॉल करने पर दिख जायेंगे। आप किसी भी ऐप को कहीं पर भी adjust कर सकते हैं।
Apps कैसे hide करें? से सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs) -
Q.1.क्या छुपाए गए ऐप्स से नोटिफिकेशन आएगा?
Answer -हां, छुपाए गए ऐप्स से नोटिफिकेशन आ सकते हैं, जब तक आपने ऐप की नोटिफिकेशन सेटिंग्स को बंद न किया हो.
Q.2.Q4: क्या हाइड किए गए ऐप्स को अपडेट किया जा सकता है?
Answer -
हाँ, बिल्कुल ऐप को छुपाने से उनका काम में कोई बाधा नहीं आएगी इसलिए हाइड किए गए ऐप्स को आप Play Store से अपडेट कर सकते हैं।
Q.3.क्या कोई ये जान सकता है कि मैंने ऐप्स छुपाए हैं?
Answer - हां, अगर कोई आपके फोन को चेक करता है, तो वह छुपाए गए ऐप्स को ढूंढ सकता है. इससे अच्छा है कि आप उन ऐप्स में app lock भी लगा दीजिए।
Q.4.क्या मैं बिना किसी ऐप के ऐप्स को हाइड कर सकता हूं?
Answer - हां, लगभग हर कंपनी के मोबाइल में App lock के साथ साथ Hide app का फीचर भी दिया रहता है । इसलिए आपको अपने फोन में Apps को छुपाने के लिए किसी और ऐप को install करने की जरूरत नहीं पड़ती है ।
Q.5.कैसे छुपाए गए ऐप्स को फिर से दिखाएं?
Answer - आपको वही तरीका अपनाना होगा, जिससे आपने ऐप्स को छुपाया था। अगर आपने थर्ड-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल किया है, तो उसमें जाकर ऐप्स को फिर से दिखा सकते हैं.
यह भी पढ़ें -
एक टिप्पणी भेजें